फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष खाने से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 03 Mar 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
विवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विष खाने से विवाहिता की मेरठ के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों ने फौजी पति समेत परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट के अनुसार हापुड़ के गांव गिरधरपुर तुमरैल निवासी देवेंद्र सिंह ने अपनी बेटी प्रेरणा की शादी दो वर्ष पूर्व सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना निवासी फौजी गौरव सांगवान के साथ की थी।

आरोप  है कि शादी के बाद से ही ससुराली विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आए दिन सास व ससुर उसे ताने मारकर दहेज में कार की मांग करते थे। बृहस्पतिवार को विवाहिता ने सास-ससुर के तानों से तंग आकर जहर खा लिया।
विज्ञापन


विवाहिता की हालत बिगड़ती देख पति उन्हें सिंभावली के  एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के पिता ने पति समेत परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है, लेकिन सभी आरोपी गिरफ्तारी से बचने को अपने मकानों में ताला लगाकर भाग गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें