फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी के प्रेमी ने की थी कुलदीप की हत्या

Sat, 10 Dec 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी के प्रेमी ने कुलदीप की हत्या कर ट्रेन हादसा दर्शाने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। पुलिस ने आगरा निवासी आरोपी को जेल भेज दिया है और मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गढ़ के मुहल्ला आदर्शनगर में रहने वाले मजदूर कुलदीप (30)  की हत्या से जुड़ी गुत्थी को कई दिनों की कवायद के बाद पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने कुलदीप के घर जाने वाले सलीम निवासी नारंगपुर थाना किला परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतक की पत्नी संजो देवी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि कुलदीप की पत्नी संजो देवी और नारंगपुर के सलीम के बीच शादी से पहले ही अवैध संबंध हो गए थे।
विज्ञापन


संजो के चार बच्चे होने के बावजूद सलीम का घर में आना जाना था। कुलदीप ने दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। वह सलीम के घर आने का विरोध करता था। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर सलीम ने संजो के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

इसके तहत 25 नवंबर की रात को मुहल्ले के पीछे वाले रास्ते पर ले जाकर कुलदीप के सिर में पीछे से डंडे से ताबड़तोड़ हमले कर हत्या की गई। इसके बाद शव को ब्रजघाट के पास रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया।

जिससे कि हत्या का मामला ट्रेन हादसे में बदल जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु के हमले से आई चोट से हत्या की पुष्टि हो गई थी। इसके बाद मृतक के पिता श्योराज सिंह की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज सलीम की तलाश कराई जा रही थी।

वह कई दिन तक पुलिस को कहानी सुनाता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हकीकत बयां कर अपना जुर्म कुबूल कर लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतक कुलदीप की पत्नी संजो देवी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें