फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम से तीन हजार रुपये ठगे

Sat, 10 Dec 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पेटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैशलेस योजना के साथ ही ठगी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी में एक युवक से ठग ने पेटीएम के माध्यम से तीन हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आवास विकास कालोनी निवासी फराज चौधरी का एक दोस्त दिल्ली में रहता है। शुक्रवार रात उसके मोबाइल पर फेसबुक के माध्यम से एक मैसेज आया। जिस पर ठग ने स्वयं को उसका दोस्त बताते हुए तीन हजार रुपये मदद की मांग की।

इस बीच फराज चौधरी ने उसके द्वारा बताए गए नंबर पर पेटीएम से तीन हजार रुपये डाल दिए। थोड़ी देर बाद ठग ने उससे दो हजार रुपये की और मांगे। दोबारा रुपये की मांग करने पर फराज को शक हुआ तो उसने उसे काल करने को कहा।
विज्ञापन


फराज ने अपने दोस्त के नंबर पर काल कर पूरे मामले की जानकारी दी तो, वह सन्न रह गया। जिसके बाद ठग ने अपना नंबर भी बंद कर लिया। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही जा रही है।

जिले में यह पेटीएम के माध्यम से ठगी की पहली घटना है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। ऐसी कोई शिकायत आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें