फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के करंट की चपेट में आकर छात्र की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के करंट की चपेट में आकर छात्र की मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलसे छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी जावेद का 14 वर्षीय बेटा अरमान सिंभावली के आरएसके इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। रविवार को पानी की मोटर के तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आकर अरमान बुरी तरह झुलस गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के ताऊ शाहबुद्दीन ने बताया कि उनका भतीजा रविवार की शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ कबड्डी खेलने के लिए मैदान तैयार कर रहा था। मैदान पर पानी डालने के लिए वह मोटर चलाने गया था। मोटर का तार लगाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को गमगीन माहौल में मृतक को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें