फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 22 सितंबर को हापुड़ का दौरा कर सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Wed, 15 Sep 2021 11:55 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित दौरे की खबर मिलते ही हापुड़ पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम और एसपी पिलखुवा के रामलीला मैदान में हेलीपैड निर्माण की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर को हापुड़ का दौरा करेंगे। अचानक मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पिलखुवा में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा वह कुछ योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी अनुज सिंह व एसपी दीपक भूकर ने बुधवार सुबह पिलखुवा के रामलीला मैदान में हेलीपैड निर्माण के लिए निरीक्षण किया। इसके अलावा जिला कलेक्ट्रेट में तैयारियों को लेकर 12:30 बजे बैठक बुलाई गई है, जिसमें संबंधित अधिकारियों को तैयारियों के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें