फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे पशुपालकों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

Tue, 05 Apr 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गाय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक कामगार योजनाएं चलाई हैं, लेकिन  योजनाओं का गरीब पशुपालकों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की सरकार ने 1.32  करोड़ रुपये की लागत से कामधेनु डेयरी योजना, 52 लाख की मिनी कामधेनू योजना और 25 लाख रुपये की माइक्रो मिनी कामधेनु डेयरी योजना लागू की थी।

इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पशुपालक को 25 फीसदी मार्जिन मनी वहन करनी है। छोटे पशुपालकों को इतनी मार्जिन मनी वहन करना लगभग असंभव है। वहीं सरकार की ओर से कुक्कुट विकास योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसके तहत जिले में 1.80 करोड़ और 70 लाख रुपये की लागत से दो अंडा उत्पादन की इकाईयां स्थापित होनी हैं। लेकिन इतनी बड़ी योजना का लाभ गरीब पशुपालक उठा सकेंगे, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

आलम यह है कि पशु पालन विभाग से संचालित दुग्ध, अंडा उत्पादन इकाईयों का लाभ सिर्फ सक्षम और बड़े पशुपालक उठा रहे हैं। छोटे पशुपालक कम पैसों की कोई योजना शुरू होने के इंतजार में पशुपालन विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.वाईपी सिंह का कहना है कि शासन से दुग्ध उत्पादन की इकाइयां तीन श्रेणियों में लांच की जा चुकी हैं। इनका लाभ पशुपालक उठा रहे हैं। भविष्य में छोटी योजना आने की उम्मीद हैं, इनका लाभ पशुपालकों को दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें