फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घरेलू कलह के चलते महिला ने बेटी संग खाया जहर

विज्ञापन
फोटो-04 एचएएमपी 09- मौदहा अस्पताल में मासूम निधि। संवाद - फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद
विज्ञापन
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के बिहरका गांव में शनिवार को घरेलू कलह के चलते एक महिला ने अपनी मासूम बेटी के साथ जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बिहरका गांव निवासी श्यामबाबू कुशवाहा की पत्नी सुशीला (30) ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद जहर खाने के बाद अपनी पांच वर्षीय बेटी निधि को खिला दिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची निधि की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं करीब दो घंटे बाद सुशीला की तबीयत भी बिगड़ने लगी। उसे भी बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। श्यामबाबू ने बताया कि वह सुबह खेत गए थे। घर लौटने पर देखा कि पत्नी और बेटी के मुंह से झाग निकल रहा था। मामले में पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें