फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ईंट-गारा कर बेटे को पाला, अब उसी को बचाने के लिए लगानी पड़ रही गुहार

विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 24- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्य
विज्ञापन
विधवा मां की आंखों से छलका दर्द, बोली- मेरा सहारा छिन जाता तो किसके भरोसे जीती
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला अस्पताल के वार्ड में घायल बेटे के सिरहाने बैठी मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। कभी बेटे का चेहरा सहलातीं, तो कभी फूट-फूटकर रो पड़तीं। शनिवार शाम राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के हमीरपुर पहुंचने की जानकारी मिली तो मां और बेटी सीधे उनके पास पहुंचीं। दोनों हाथ जोड़कर बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगाती रहीं। मां की बेबसी देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
पीड़ित की मां रामरति ने आरोप लगाया कि वह विधवा हैं और मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करती हैं। रोते हुए उन्होंने कहा, मैं ईंट-गारा करके अपने बेटे को पाला है। पुलिस उसे घर से पकड़कर ले गई, सबसे बड़ी बात उसका कोई गुनाह नहीं था, कोई कसूर नहीं था। मेरा बेटा कह रहा है कि पहले थाने में शीशे से चोट लगी, फिर भीतर कोठरी में रस्सी से बांधकर पीटा गया। अगर उसे कुछ हो जाता तो मेरा सहारा ही खत्म हो जाता। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के समझाने के बावजूद पुलिस बेटे को अपने साथ ले गई और बाद में घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायल की बहन रूबी व रूपा ने भी केंद्रीय मंत्री के सामने हाथ जोड़कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने कहा कि पुलिस बिना वारंट दिखाए भाई को घर से ले गई और बाद में घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया। उसने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने परिजनों की बात सुनने के बाद अधिकारियों से जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।

एसआई सुरेंद्र पाल सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों पर आरोप
घायल शिवराज सिंह ने आरोप लगाया कि थाने के भीतर एसएचओ, एसआई सुरेंद्र पाल सिंह और एक कांस्टेबल ने उसके साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि सुरेंद्र पाल सिंह ही पुलिस टीम के साथ घर पहुंचे थे और शिवराज को अपने साथ ले गए। उनका आरोप है कि थाने में उसके साथ थर्ड डिग्री का प्रयोग किया गया। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है।

हाथ जोड़कर बोली रूबी- मेरे भाई को न्याय दिलाइए
रूबी ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के सामने हाथ जोड़कर कहा कि परिवार किसी से रंजिश नहीं रखता। गलत व्यक्ति को थाने ले जाने के बाद जो कुछ हुआ, उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मंत्री ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान शिवराज नाम के युवक को थाने लाया गया था। अभिलेखों के मिलान में उसके पिता का नाम अलग पाया गया। युवक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। पूरे प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज सहित उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति वर्तमान में स्थिर है।
विज्ञापन

— अरविंद कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर
-
मंत्री ले रही थी बैठक
हर में उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थीं और दूसरी ओर एक परिवार पुलिस पर युवक को गलत तरीके से पकड़ने और कोतवाली में बेरहमी से पीटने का आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें