भरुआसुमेरपुर। एसपी केके दीक्षित ने देर शाम कस्बे में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर शाम के समय नेहा चौराहे से बस स्टॉप तक पैदल भ्रमण कर बाजार में भीड़भाड़ एकत्र न होने के निर्देश दिए।
दुकानदारों को आगाह किया कि वह भीड़ न बढ़ने दें। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। (संवाद)