हमीरपुर। रक्षाबंधन पर शासन स्तर से जेल में निरुद्ध बंदियों से मिलने के लिए बहनों को स्पेशल आदेश मिले तो रविवार को सुबह से जेल के बाहर भाइयों से मिलाई करने को बेताब रहीं। करीब 313 महिला व बच्चे मिलाई करने आए।
जिला कारागार में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधी। डिप्टी जेलर रामरतन यादव ने बताया जेल में बंद महिला व पुरुष बंदियों को रक्षाबंधन त्योहार पर जेल में मिलाई करने जो भी आया। सभी की मिलाई कराई गई है। (संवाद)