फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद व मुआवजा दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यमुना व बेतवा नदी में तटबंध बनाने, बाढ़ पीड़ितों को आवास व पांच लाख मुआवजा आदि दिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल ने बताया जिला मुख्यालय यमुना व बेतवा नदियों के बीच बसा है। हर साल की बाढ़ से लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो जाता है। इस बार की बाढ़ में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। हजारों मकान पानी डूब गए, जबकि सैकड़ों मकान धराशाई हो गए है। हजारों एकड़ भूमि की फसलें बर्बाद हो गई। अभी तक बाढ़ प्रभावितों को समुचित मदद नहीं दी गई। आरोप लगाया मदद के नाम पर मात्र कागजी खानापूर्ति की गई है। सपाइयों ने यमुना नदी में यमुना घाट से ब्रह्मा का डेरा व पुल से सिंह महेश्वर मंदिर तक और बेतवा नदी में पुल से संगम तक तटबंध बनाए जाने, कच्चे मकान गिरने वालों को आवास व पांच लाख मुआवजा दिए जाने की मांग की।
ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की बर्बाद हजारों एकड़ भूमि की फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिए जाने के साथ पीड़ितों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने और कैंप लगाकर दवाइयां व कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराने आदि की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजेश श्रीवास, लाला प्रधान, राजेश सविता, गोलू हसन, आनंद मिश्रा, महावीर, मानसिंह, सलीम सिद्दीकी, विंग कमांडर जितेंद्र निगम, सुरेंद्र यादव, मानसिंह यादव आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें