हमीरपुर। जिला अस्पताल में बुधवार को नौ लोगों की एलीजा किट से जांच की गई। इसमें छह लोग डेंगू से संक्रमित पाए गए। डेंगू मरीजों में कुछेछा निवासी हर्ष (7), शहर के लक्ष्मीबाई पार्क निवासी अंश (8), मौदहा के तकिया मोहल्ला निवासी शमीम (19), महोबा की शबाना (20), इंदरपुरा की काजल (16), कानपुर के सिधौल निवासी मिथलेश (45) शामिल हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल में कुल 955 लोगों ने इलाज कराया। जिसमें अधिकांश लोग वायरल से पीड़ित मिले। मलेरिया अधिकारी आरके यादव की अगुवाई में बुधवार को एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इनमें पुलिस लाइन समेत बजेहटा व पौथिया में अभियान चला और लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान टीम ने लोगों के घरों में रखे कूलर की टंकियों में दवा का छिड़काव किया गया। संवाद