फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों की सिल्ट सफाई का सत्यापन करेगी टास्क फोर्स

विज्ञापन
कलक्ट्रेट कार्यालय में बैठक लेते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। अगले माह से किसान पलेवा का काम शुरू कर देंगे। इसको लेकर डीएम डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक की। निर्देश दिए किए क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत के साथ सिल्ट सफाई का कार्य शुरू कराया जाए। सिंचाई विभाग के इन कार्यों की नियमित जांच के लिए टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए, जो कार्यों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कृषि कार्य के लिए जरूरत के समय में नहरों का संचालन सुचारु ढंग से किया जाए। नहरों में पानी छोड़ने से पूर्व प्रचार प्रसार कृषकों को जानकारी दी जाए। समय रहते नहरों के क्षतिग्रस्त स्थानों को दुरुस्त कराएं। सिल्ट सफाई का कार्य पूर्ण कराएं। सिल्ट सफाई के कार्य के प्रारंभ होने से पूर्व व कार्य होने के बाद के फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से कराएं।
इन कार्यों की टास्क फोर्स से नियमित रूप से जांच की जाए। एई व जेई के माध्यम से शत प्रतिशत कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाए। नहरों पर कहीं भी कब्जा नहीं होना सुनिश्चित किया जाए। कहा कि कार्य योजना के जरिये टेल तक पानी पहुंचाना है।
विज्ञापन

वहीं डीएम ने कहा सिंचाई विभाग की सड़कें भी गड्ढामुक्त होनी चाहिए। कार्य योजना पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध कराएं। बैठक में मौदहा बांध, अर्जुन बांध, बेतवा एवं झांसी प्रखंड की नहर प्रणालियों पर विस्तार से जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य, सीओ सदर अनुराग सिंह, अधिशासी अभियंता मौदहा बांध तथा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें