राठ के रोहनियां मंदिर में यज्ञ में आहुति देते साधक
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। मौन साधना केंद्र रोहनियां मंदिर में सर्वधर्म सम्मेलन व महायज्ञ हुआ। इसमें विश्व शांति व एकता की कामना से यज्ञ आहुतियां दीं गईं। राष्ट्रीय प्रचारिका डॉ सुनीता वियोगी ने कहा कि धर्म, जाति के नाम पर कलह मची है। जिसका एक ही समाधान मौन साधना है।
रोहनियां मंदिर के संचालक नीलू महाराज ने कहा कि किसी भी देव स्थान संचालन में दिक्कत हो तो उन्हें अवगत कराएं। महोबा के सुनीत वियोगी ने मौन साधना से गुरु का साक्षात्कार होता है। कदौरा की शशि गुप्ता ने कहा कि मौन साधना से सब कुछ प्राप्त करना संभव है। जालौन के अशोक दिवौलिया ने धर्म के ठेकेदारों पर कटाक्ष किया। औंता की लीला वर्मा ने 15 मिनट का भजन एकता व भाईचारे का संचार करता है। एमपी के प्रचारक डॉ मोहम्मद हसन नमाज ऐसी अदा होनी चाहिए जो कभी कजा न हो। संचालन रघुवीर शरण द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में डौलप्रिया भारद्वाज, काजल भारद्वाज, डॉ लालसिंह राजपूत, डॉ मैयादीन राजपूत आदि मौजूद रहे।