फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में उठा राठ जिला व रेलवे लाइन का मुद्दा

विज्ञापन
राठ में कार्यक्रम को संबोधित करते भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। नगर के चौपरा रोड स्थित एक विवाह घर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने व्यापारियों की एकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राठ से रेलवे लाइन की घोषणा की थी। पांच वर्ष बीतने को हैं, किंतु कोई काम नहीं हुआ। राठ जिला बनने पर व्यापारियों के साथ ही आमजन को सुविधा होगी। कहा कि व्यापार मंडल राठ जिला व रेलवे लाइन के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पटरी दुकानदारों को पक्की दुकान दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। व्यापारियों के लिए शस्त्र लाइसेंस की सरकार से मांग की जाएगी, जिससे व्यापारी खुद की सुरक्षा के साथ बाजार की सुरक्षा कर सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने नगर के व्यापारी बृजेश कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष घोषित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मनोज शिवहरे, सुनील अग्रवाल, कलीम खान, आनंद गुप्ता, बृजेंद्र सोनी, विकास सोनी, आनंद सोनी, धर्मेंद्र साहू, योगेश सोनी, मुकेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आजाद, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें