फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए रखें खास ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कड़ाके की सर्दी से बच्चे निमोनिया की चपेट में आने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन छह माह से लेकर दो साल तक के 10 से 15 बच्चों में निमोनिया की शिकायत मिल रही हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष निरंजन ने बताया कि अभिभावकों को इस मौसम से बच्चों को ठ़ंड से बचाना है। उन्हें सर्दी से बचाने को लेकर कम से कम तीन से चार कपड़े पहनाएं। डॉक्टर ने बताया कि निमोनिया फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है जो बैक्टीरिया, वायरस एवं फंगस आदि के कारण होता है। निमोनिया के लक्षण सर्दी, जुकाम के लक्षणों से बहुत हद तक मिलते हैं। इसलिए जब भी ऐसा लगे तो पहले इसके लक्षणों को पहचान लेना बहुत जरूरी है। यह एक गंभीर बीमारी है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें