फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दूसरे दिन जैविक खेती की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थी युवाओं को जैविक खेती, वर्मी कल्चर एवं वर्मी कंपोस्ट पर तकनीकी व वैज्ञानिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहायक निदेशक मृदा परीक्षण मो. हबीब खान ने जैविक खेती की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आहार में विषैले रसायनों से होने वाले दुष्प्रभावों की चर्चा की। साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट से होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जीके द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण का सैद्धांतिक व व्यवहारिक ज्ञान देने के साथ ही प्रायोगिक ज्ञान के जरिए वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सियादीप प्रशिक्षण संस्थान के प्रमोद कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षणार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण के विषय में कानूनी जानकारी देते हुए जेम पोर्टल व अन्य नवीनतम तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें