फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिमा व बृजेश बने चैंपियन

विज्ञापन
राठ के बीएनवी डिग्री कालेज में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। ब्रह्मानंद के जन्मोत्सव समारोह पर बीएनवी डिग्री कालेज में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। दौड़, लंबीकूद में प्रतिमा व बृजेश चैंपियन बने। मुख्य अतिथि एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा रहे।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में प्रतिमा प्रथम, लीला देवी द्वितीय व कविता तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में बृजेश ने पहला, अखिलेश दूसरे व ओमशरण तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद छात्रा में प्रतिभा प्रथम, लीला देवी द्वितीय व अंजू तृतीय, छात्र वर्ग में बृजेश प्रथम, विवेक राजपूत द्वितीय व राहुल सिंह तृतीय रहे। गोला फेंक छात्रा में सविता प्रथम, अर्चना द्वितीय, मोहनी दीक्षित तृतीय, छात्र आदिल प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय व रोहित कुमार तृतीय रहे। भाला फेंक छात्र में अरविंद कुमार पाल प्रथम, मो. आदिल द्वितीय, शीरविंद्र तृतीय, छात्रा प्रतिमा प्रथम, अर्चना द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में छात्रा लीला देवी प्रथम, कविता द्वितीय, अंजो तृतीय, 400 मीटर दौड़ में गोविंद प्रथम, बृजेश द्वितीय, ओम शरण तृतीय रहे। ओवर ऑल चौंपियन छात्रा वर्ग में प्रतिमा बीएससी सेकंड ईयर रहीं। प्रतियोगिता की चैंपियन प्रतिमा व बृजेश बने।
समिति के उपाध्यक्ष डॉ अजयपाल सिंह, प्राचार्य डॉ एस एल पाल, आरके मिश्रा, डॉ सरजुनारायन, डॉ कैलाश विश्वकर्मा, डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ बलवंत सिंह, डॉ नरेश कुमार, डॉ वरुण कुमार, डॉ बीके पांडे, डॉ उमाकांत सिंह, डॉ. आरवी शर्मा आदि मौजूद रहे।

छात्रा को पुरस्कार देते प्राचार्य डॉ एसएल पाल- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें