फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल एस महिला मंच पदाधिकारी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। अपना दल (एस) की बैठक बुधवार को नगर कार्यालय में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष जयसिंह लोधी व महिला मंच जिलाध्यक्ष ने महिला मंच कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन

महिला जिलाध्यक्ष अभिलाषा मिश्रा ने बताया कि कलावती कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष व साधना पटैरिया को जिला महासचिव बनाया गया है। वहीं, छाया मिश्रा जिला सचिव, रीता सोनी विधानसभा अध्यक्ष राठ व रामरती विधानसभा महासचिव बनाईं गईं हैं।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व बुंदेलखंड प्रभारी कालका प्रसाद पटेल व सह प्रभारी हरिशरण खेंगर ने पदाधिकारियों को संगठन में मजबूती लाने के निर्देश दिए। कहा कि अगस्त तक जोन, सेक्टर व बूथ कमेटियों का गठन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के अलावा जयप्रकाश, मजीद अहमद, अश्विनी कुमार नगायच, धर्मपाल सिंह, उमा महेश, पृथ्वी सिंह राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें