सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
ठेके पर हंगामा कर 9840 रुपये व 15 क्वाटर शराब ले जाने और बाइक तोड़ने की सूचना पर यूपी-112 के सिपाही रमेश कुमार व गौरव चतुर्वेदी बाइक से पहुंचे। वहां सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। सिपाहियों के पिटने की खबर पाकर कोतवाली के दरोगा युवराज सिंह यादव, सिपाही घनश्याम, कुलदीप कुमार व होमगार्ड बलवीर मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।
लूटपाट व सिपाहियों के साथ मारपीट
मामला बढ़ने पर कोतवाली प्रभारी भरत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और हिमांशु समेत तीन लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आए। रविवार को एएसपी अनूप कुमार कोतवाली पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि भिलावां नंबर छह स्थित देशी शराब ठेके के मालिक दीपक सिंह ने दरोगा के बेटे व उसके दो साथियों के खिलाफ दुकान में घुसकर लूटपाट व सिपाहियों के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
दारोगा समेत तमाम लोगों का चालान
मेरापुर मोहल्ले में शनिवार रात हुए बवाल से पुलिस सहम गई है। बड़ी संख्या में लोग लाठी डंडा लेकर पुलिस से दो दो हाथ करने आ गए थे। इस मामले में दारोगा व उसके परिजनों समेत मोहल्ले के सभी लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।