फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़ कर खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खा लिया। डॉक्टर ने सीएचसी से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया। झांसी ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकासी थानाक्षेत्र के छोटी बंधौली गांव निवासी भूप सिंह लोधी के नाम पर 14 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर खेती कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी पत्नी ऊषा (40) खेती में पति का हाथ बंटातीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया सोमवार रात पत्नी ऊषा से मामूली बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टर भरत राजपूत ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया झांसी पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र विवेक कुमार बाहर रह कर पढ़ाई करते हैं। महिला की मौत पर घर में कोहराम मचा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें