हमीरपुर। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप है। ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी, जुकाम, सिरदर्द के हैं। जिला अस्पताल में 68 बेड हैं। इधर वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ने से अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था की गई है। फिलहाल अस्पताल में 73 मरीज भर्ती कराए गए हैं।
चिकित्सकों के मुताबिक करीब एक माह से वायरल बुखार से प्रभावित मरीज आ रहे हैं। इधर डेंगू भी पैर पसारने लगा है। मंगलवार अस्पताल में 1632 मरीजों ने पर्च बनवाए। जिनमें 304 मरीजों ने खून की जांच कराई। जांच कक्ष में लंबी लाइनें लगी रहीं। ओपीडी के साथ पर्चा व जांच कक्ष में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही।
फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया उन्होंने 865 मरीजों का उपचार किया गया हैं। बताया वायरल बुखार के मरीजों में कुरारा निवासी लक्ष्मी, अमन शहीद निवासी मीनादेवी, ललपुरा निवासी अरुण, कुछेछा निवासी शिवम, छानी निवासी कालका प्रसाद, शहर के बसंत नगर निवासी आरती, पत्यौरा निवासी आशीष समेत 50 लोगों को वार्ड में भर्ती किया गया है। उधर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राधेरमन गुप्ता ने बताया वायरल बुखार के 434 बच्चे देखे हैं। कहा वायरल बुखार के 23 बच्चों को वार्ड में भर्ती किया गया हैं।