फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: वृद्ध ने चार वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 29 Dec 2021 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में 24 दिन पूर्व मासूम से दुष्कर्म के आरोपी 70 वर्षीय वृद्ध को पुलिस ने जेल भेजा है। पूर्व में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। थानाक्षेत्र के एक गांव में आरोपी स्वामीदीन प्रजापति ने पड़ोस में रह रही चार वर्षीय बालिका को बहला कर सुनसान स्थान पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। बालिका ने शाम को घर पहुंचकर मां को आप बीती सुनाई।

24 दिन पूर्व हुई इस घटना में मां ने आरोपी वृद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तब पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण व पीड़िता के बयानों में दुष्कर्म की बात सामने आने पर मुकदमे को पाक्सो एक्ट में तब्दील कर आरोपी स्वामीदीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें