फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की पत्नी ने किसी बड़े दल से चुनाव लड़ने का किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल की पत्नी राजकुमारी ने गुरुवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ शहर आकर सियासी खेमे में खलबली मचा दी है। यमुना पुल में उनके समर्थकों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद अपने काफिले के साथ शहर का भ्रमण आवास पहुंची। उन्होंने समर्थकों से आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने को कहा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल को उच्च न्यायालय ने एक पुराने मामले में वर्ष 2019 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। तब से वह आगरा जेल में सजा काट रहे हैं। सदर विधानसभा की सीट रिक्त होने पर दोबारा हुए उपचुनाव में भाजपा से युवराज सिंह विधायक चुने गए थे। वहीं आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल जनता में अपनी पैठ भिड़ाने में लगे हैं। वहीं पूर्व विधायक की पत्नी राजकुमारी ने पूरे लाव लश्कर से अचानक शहर आकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। अपने आवास पर पूर्व विधायक के बेटे अभय राज चंदेल ने कहा किसी बड़े दल से चुनाव लड़ने उतरेंगे। कहा मां के सानिध्य में चुनाव लड़ा जाएगा। जनता जनार्दन का आशीर्वाद उनके साथ है। कहा कि पूरी ताकत से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर अनिल अग्रवाल, जयकरन सिंह, प्रदीप सिंह एडवोकेट सहित तमाम समर्थक मौजूद रहे।

शहर में लोगों का अभिवादन करती पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल की पत्नी राजकुमारी चंदेल।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें