फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में मिथलेश प्रथम व कोमल दूसरे स्थान पर रहीं

विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता का निरीक्षण करते प्राचार्य डा.राज - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता में मिथलेश ने बाजी मारी। इसी महाविद्यालय की एनएसएस छात्राओं ने दहेज उन्मूलन विषय पर कनौटा डंडा गांव में रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम सह प्रभारी धीरेंद्र चौहान ने दहेज उन्मूलन विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। संचालन सह प्रभारी डा. राजेश कुमार ने किया। वहीं महाविद्यालय परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता में कोमल द्वितीय, सरिता साहू तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं संस्कृत विभाग की ओर से श्लोक वाचन व संस्कृत शब्द लेखन प्रतियोगिता कराई। राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सोशल मीडिया और भारतीय राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारत में कोविड 19 का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। दोनों प्रतियोगिताओं में रिया साहू प्रथम, पायल द्वितीय व गुड़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंग्रेजी विभाग द्वारा शुद्ध वर्तनी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिनका परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। प्राचार्य डा. राजकुमार ने मेंहदी प्रतियोगिता का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें