फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में घायल वृद्घा की इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
छिमौली गांव में घटना स्थल पर मृतका के गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के ग्राम छिमौली में सोमवार रात अपने घर में सो रही वृद्धा चीखते हुए बेहोश हो गई। परिजन पहुंचे तो वह लहूलुहान पड़ी थीं। कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव छिमौली निवासी स्व.होरीलाल यादव की पत्नी संपत (62) अपने पुत्रों के साथ रहती थीं। सोमवार रात वह कमरे में बड़ी पुत्री सुनीता की बेटी आकांक्षा (14) के साथ अगल-बगल चारपाई पर सो रही थीं। आकांक्षा ने बताया कि रात करीब 11 बजे नानी संपत के चिल्लाने पर उसकी नींद खुल गई। नानी चारपाई में लहूलुहान व बेसुध पड़ी थीं। उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य लोगों को जगाया। मामा कल्लू व श्यामबाबू आ गए। उन्हें कस्बे की सीएचसी ले गए। सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर किया। कानपुर के हैलट अस्पताल में मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
इधर, बुधवार को कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की।
बेटे कल्लू ने बताया कि सोमवार रात उसने घर के सभी दरवाजे बंद किए थे, पता नहीं किसने घर में घुसकर उसकी मां का यह हाल किया। घटना के बाद घर से बाहर जाने का एक दरवाजा खुला मिला। लगता है हमलावर घटना को अंजाम देकर इसी दरवाजे से भागा है। पिछले वर्ष उनके पिता होरीलाल की भी मौत रहस्यमय ढंग से घायल होने पर हुई थी। गांव में यह घटना ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी है। कोतवाल पवन कुमार पटेल का कहना है कि घटना मंगलवार की रात हुई। जांच पड़ताल में नातिन आकांक्षा से पता चला कि सोते समय उसकी नानी चारपाई से गिर गईं। पुलिस छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्थिति कुछ साफ होगी।
विज्ञापन

मेमो आने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
छिमौली में वृद्धा संपत की मौत में पुलिस जांच पड़ताल में कोताही बरत रही है। अस्पताल से कोतवाली के लिए मेमो भेजा गया। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस जांच करने नहीं पहुंची। बेटे का कहना है कि वृद्धा के सिर पर चारपाई से गिरने की नहीं बल्कि किसी कठोर चीज से प्रहार के घाव थे। सिर फट गया था और लगातार रक्तस्राव हो रहा था। इलाज के दौरान कानपुर के हैलट में मौत हुई। संपत छोटे बेटे श्याम के साथ रहती थीं। इनके पास नौ-दस बीघा जमीन थी और सबको तीन-तीन बीघा मिल भी चुकी थी। इतनी गंभीर चोट कैसे आई और कौन मारकर भाग निकला। फिलहाल घर के लोग इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं और पुलिस भी इस मामले में चारपाई से गिरकर मौत होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।

मृतका सप्पत की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

छिमौली गांव में घटना स्थल पर मृतका के परिजनों से घटना की जांच करती पुलिस।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें