फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र एवं प्रदेश की सरकार कर रही झूठ एवं नफरत की राजनीति-पूर्व मंत्री

विज्ञापन
सुमेरपुर में प्रेसवार्ता करते सपा राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति ने कहा भाजपा भेदभाव ऊंच-नीच, मजहब की घिनौनी राजनीति करती है। सपा शासन काल में बने मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण कर विकास का ढिंढोरा पीट रही है। जनता छल कपट को जान गई है। विधानसभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखा देगी।
विज्ञापन

कस्बे में सपा नेता अजय उर्फ कल्लू यादव के प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सचिव भाजपा पर जमकर बरसे। कहा कि भाजपा कभी पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर लोगों को गुमराह कर वोट हासिल करती है। कहा कि देश में भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंप कर आरक्षण खत्म किया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरा प्रदेश बिजली की किल्लत से जूझ रहा है। इस सरकार ने नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं किया है। कहा जिन नौ मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया जा रहा है। वे सभी सपा सरकार के समय के हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, अजय उर्फ कल्लू यादव, डॉ.मनोज प्रजापति, शिवशरण यादव, रामप्रकाश प्रजापति, प्रधान अशोक यादव, आशुतोष भूषण पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें