फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने की लूट, तीन साल की बच्ची को बनाया मोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। बदमाशों ने बाइक सवार देवर-भाभी को सूनसान रास्ते में रोक लिया। मासूम बच्ची के सिर पर तमंचा लगाकर जेवर व नकदी लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भरखरी गांव निवासी अभिषेक खंगार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई राकेश भीलवाड़ा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। गांव में गोद भराई कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भाभी पूजा देवी व भतीजी त्रिशा के साथ आ रहे थे। रात नौ बजे हरपाल सिंह मेमोरियल कन्या महाविद्यालय से कुछ दूर तीन बाइकों में सवार नौ युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। उनमें एक युवक ने बच्ची को छीनकर उसके तमंचा लगाकर सभी सामान उन्हें देने के लिए कहा।
लुटेरों ने भाभी के सारे जेवर, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, कान के झुमके, पायलें व बच्ची की पायलें व पांच हजार रुपये, दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए और मुस्करा की ओर भाग निकले। जानकारी होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच छानबीन की। महेरा गांव से कुछ युवकों को पूछताछ के लिए पकड़कर लाए। जिसमें एक युवक व लूटपाट में प्रयुक्त बाइक को महिला ने पहचान लिया है। आरोपी पुष्पेंद्र राजपूत निवासी परा कोतवाली राठ व उसके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ दफा 392 का मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी से उसके अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें