हमीरपुर। विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बनाई गई अधिकारियों की व्यय अनुवीक्षण टीमों को जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण ने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रशिक्षण दिया।
जिसमें वीडियो अवलोकन व वीडियो निगरानी टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा, उड़न दस्ता, स्थैतिक निगरानी दल, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति और अन्य संबंधित टीमों में लगाए गए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी शामिल रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों की गतिविधियों की निगरानी की जाए व उनके ओर से किए जा रहे खर्च का भी लेखा जोखा रखा जाए। इसके लिए वीडियोग्राफी करने वाले सभी सदस्यों को भी प्रशिक्षण दिया जाए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, एडीएम न्यायिक नागेंद्र नाथ यादव, एएसपी अनूप कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर संजय कुमार मीणा, वरिष्ठ कोषाधिकारी दिनेश कुमार आदि रहे।