फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में चिन्हित हाइड्रोसील मरीजों के होंगे नि:शुल्क ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (फाइलेरिया उन्मूलन) के तहत चिंहित किए गए हाइड्रोसील रोगियों का जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाकर नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके रावत ने बताया कि नवंबर-दिसंबर माह में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया गया था। जिसमें 972 मरीज चिंहित किए गए। इसमें हाइड्रोसील के 280 मरीज हैं। बताया हाइड्रोसील भी एक प्रकार का फाइलेरिया ही होता है। चिह्नित मरीजों के लिए शिविर का आयोजन संयुक्त जिला अस्पताल में 11, 15, 18, 21, 25 व 28 फरवरी को कैंप लगाकर नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में 11, 18 व 25 फरवरी, राठ में 14, 21 व 18 फरवरी, मुस्करा में 22 व 23 फरवरी, सरीला में 10 व 24 फरवरी, गोहांड में 15 फरवरी, नौरंगा में 19 फरवरी, कुरारा में 22 फरवरी व सुमेरपुर में 22 फरवरी को कैंप लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें