फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

926 लीटर शराब के साथ 20 लोग हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। 24 घंटे के इस अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 926 लीटर शराब बरामद कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान दो शराब भट्ठियों को भी नष्ट किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि जिले में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में पुलिस ने पांच सौ लीटर शराब, 275 देसी शराब के क्वार्टर, दो शराब की भट्ठी के साथ 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 426 लीटर शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
टीम ने बट्टूलाल लोधी, जगन्नाथ लोधी निवासी अतरौली जरिया, सुल्तान निवासी पौथिया ललपुरा, छिद्द निवासी बजेहटा, शिवराम राजपूत निवासी हरदुआ चिकासी, रतीराम निवासी जिगनी चिकासी, लोटन निवासी मझगवां, ठाकुरदीन निवासी शिवनी कुरारा, अरविंद निवासी कुरारा, शिवपूजन सुमेरपुर, रामू सविता भुलसी, कृपाल भुलसी, संतराम छानी खुर्द, रतीराम निवासी मदारपुर डेरा, सोनू गुप्ता मुस्करा, मनीष कनौटा, गोरेलाल कुपरा जलालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें