फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया टीम ने डायरिया प्रभावित मोहल्लों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में डायरिया की रोकथाम के लिए सीएमओ के निर्देश पर मलेरिया व जल संस्थान की टीम ने संयुक्त रूप से मोहल्लों का जायजा लिया। शहर के पांच मोहल्लों में जल के शुद्धिकरण के लिए क्लोरीन की गोलियां वितरित की गईं। डिग्गी मोहल्ले में कैंप लगाकर ग्रामीणों को दवा दी गई। वहीं पालिका की टीम ने सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक सप्ताह से डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डिग्गी, रमेड़ी, पुराना बेतवा घाट मोहल्ले में डायरिया की शिकायत मिलने पर सीएमओ डा. अशोक कुमार रावत के निर्देश पर मलेरिया विभाग की टीम क्षेत्रों में जाकर इलाज किया। वहीं जलसंस्थान कर्मियों ने रमेड़ी, डिग्गी व बेतवा घाट मोहल्लों में पानी की जांच की।
मंगलवार को मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने जल संस्थान की टीम के साथ रमेड़ी, डिग्गी, पुराना बेतवा घाट, कांशीराम कालोनी, नलकूप कालोनी आदि मोहल्लों का जायजा लिया। जहां गंदगी होना बताया गया। टीम ने सामान्य रोगियों को ओआरएम व क्लोरीन की गोलियां वितरित कीं। नगर पालिका की टीम ने कांशीराम कालोनी, रमेड़ी में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें