फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पुलिस ने पकड़ा हाईटेक जुआ रैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। संचार युग में बढ़ती आपराधिक घटनाओं में सट्टा जैसी खून सुनीं हैं। मगर जुए के फड़ में नोटों की गड्डी में डिवाइस लगाकर उसे ब्लू टूथ के जरिए मोबाइल से संपर्क कर जुआ जीतने का मामला पहली बार सुना है। कुछ इसी तरह का रैकेट शहर में पिछले काफी दिनों से संचालित हो रहा था। जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया शहर के विवेक नगर मोहल्ला निवासी गोपाल उर्फ जुगुल किशोर के घर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। जिस पर कोतवाली के दरोगा नीरज पाठक के निर्देशन में एक टीम भेजी गई। जहां पुलिस ने गोपाल उर्फ जुगुल किशोर निवासी भैंसापाली, शीबू उर्फ सानू निवासी सूफीगंज, प्रदीप उर्फ कुलदीप निवासी नौबस्ता, अर्पित उर्फ कपिल पालीवाल निवासी कुरारा, विकास माली निवासी खालेपुरा व रोहित गुप्ता निवासी बसस्टैंड कुरारा को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने माल फड़ से 21070 रुपये, जामा तलाशी में 2120 रुपये के साथ पांच सौ रुपये के नोटों को काटकर उसके बीच में एक मोबाइल की बैटरी लगाई गई है।
इस डिवाइस के मोबाइल कैमरा भी नोटों बीच लगा हुआ बरामद किया गया। एसपी ने बताया डिवाइस के संबंध में जब आरोपी रोहित से कड़ाई से पूछताछ की गई। तब उसने ब्लू टूथ डिवाइस दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया नोटों के बीच लगे कैमरे व बैटरी के बीच से यह डिवाइस उसके मोबाइल से कनेक्ट है। बताया माल फड़ में जो पत्ते फेंके जाते हैं, उसके संबंध में इस डिवाइस के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर लेता है और जुआ को बेईमानी से जीत लेता है। विस्तार से पूछताछ में बताया वह नोटों के बीच लगे कैमरे को जिसके अंदर बैटरी छिपी है।
विज्ञापन

उसे इस प्रकार रख देता है कि जुआ में ताश के पत्ते जब माल फड़ पर पड़ते हैं, तो वह कैमरे में कवर हो जाते हैं और मोबाइल पर स्कैन होकर उसकी आवाज ब्लू टूथ से उनके कान तक पहुंच जाती है और उसी से वह हार जीत की बाजी लगाते हैं। एसपी ने बताया इस प्रकार के डिवाइस के उपयोग की जानकारी पहली बार पुलिस के संज्ञान में आई है। कहा पकड़े गए आरोपी झांसी व अन्य जिलों में भी रैकेट चलाकर इस प्रकार के जुआ के फड़ चलवाने की सूचना मिली है। कहा मामले की और गहराई से छानबीन कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कोतवाल मनोज शुक्ला के निर्देशन में घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया।

पुलिस लाइन सभागार में घटना की जानकारी देते एसपी कमलेश दीक्षित, पीछे खड़े छह आरोपी। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें