राठ। ग्राम पंचायत की जमीनों, तालाबों पर कब्जों से परेशान ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ तहसील पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन दिया और कब्जे हटाने की मांग की है।
औंता गांव के प्रधान भारत सिंह ने बताया कि भूमाफिया ने ग्राम समाज की जमीन, तालाब की भीटों पर कब्जा कर लिया है। पहले भी कई बार शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। विरोध करने पर भूमाफिया रंजिश मान कर फसाद पर आमादा हो जाते हैं।
बताया कि नारायणदेव मंदिर से श्मशान घाट तक के रास्ते में सफाई न होने से गंदगी पड़ी रहती है। उन्होंने भूमाफिया पर कार्रवाई और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संतोष कुमार, सीता रानी, नृपत सिंह, कस्तूरी, मदन, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।