फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: करंट की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत, किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Thu, 26 Aug 2021 04:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मृतक होमगार्ड की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर की राठ तहसील में तैनात एक होमगार्ड की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। होमगार्ड घर में लाइट चार्जिंग पर लगाते वक्त करंट की चपेट में आ गया। बेसुध अवस्था मे परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मझगवां थाना क्षेत्र के टोला रावत गांव निवासी रामकरण पांचाल ने बताया की उनके बड़े भाई रामकृपाल पांचाल (42) तहसील में होमगार्ड के रूप में कार्यरत थे। उनके नाम पर करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि है। नौकरी के साथ ही खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

बुधवार शाम रामकृपाल ड्यूटी करने के बाद गांव पहुंचे। फसलों की रखवाली के लिए खेत पर जाने की तैयारी कर रहे थे। रोशनी की व्यवस्था के लिए इमरजेंसी टॉर्च चार्जिंग पर लगाने लगे। तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुत्र मोनू ने लाइट के तार निकालकर उन्हें करंट से छुड़ाया। बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें लेकर सीएससी पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ भरत राजपूत ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक होमगार्ड अपने पीछे पत्नी राम देवी, पुत्री सपना, मोनू पुत्र प्रिंस व अभिषेक को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। घटना की जानकारी होने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
विज्ञापन

किसान ने लगाई फांसी - फोटो : amar ujala
गृह कलह से परेशान किसान ने की आत्महत्या
हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर क्षेत्र के टेढा गांव के एक किसान ने गृह कलह से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टेढ़ा गांव निवासी शिव कुमार अवस्थी (37) गांव में खेती किसानी कर परिवार का लालन पालन करते थे।

थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि शिव कुमार का पत्नी गुड्डन देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते बुधवार की रात उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें