कुरारा। ग्राम पंचायत कुरारा देहात के मजरा पडुई के प्राथमिक स्कूल परिसर में सर्वहारा विकास पार्टी की सभा हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व डीआईजी डॉ. एमडी कर्णधार ने मछुआ समुदाय की सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक स्थित दयनीय होने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने मछुआ समुदाय के सर्वाधिक पिछड़े होने, सामाजिक न्याय व गैर बराबरी होने के कारणों पर भी प्रकाश डाला। सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों में सर्वहारा वर्ग के बहुत कम प्रतिनिधित्व पर चर्चा की। ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा व संसद में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए संगठित होने पर बल दिया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बलवीर कश्यप ने कहा कि सर्वहारा विकास पार्टी की जिला कार्यकारिणी व जनाधार बढ़ाने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिपं. सदस्य, प्रधान व पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य व क्षेत्रवासी रहे।