फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने जनपद में 2022 मिशन के लिए भरी हुंकार

विज्ञापन
हमीरपुर में परेड ग्राउंड स्थित मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को चांदी की मछली भेंट करते न - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में 2022 मिशन के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र पर अबकी बार विपक्षी दलों का खाता जनता बंद कर देगी।
विज्ञापन

अखिलेश यादव और मायावती के बारे में कहा कि इनकी सरकार में घोर कलियुग था। जहां कुछ का साथ और कुछ का विकास हुआ। ठेकेदार और सरकार में शामिल लोगों की मिलीभगत के कारण विकास कार्य कागज पर होते थे, लेकिन डबल इंजन की सरकार में सबका साथ और सबका विकास के मंत्र पर धरातल पर कार्य हो रहे हैं।
केशव प्रसाद मौर्य निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से आए। उनके आने से पहले मूसलाधार बारिश से कार्यक्रम स्थल पर पानी भर गया। जनसभा में कहा कि बुंदेलखंड समेत समूचे सूबे की जनता का भरोसा योगी और मोदी पर है और इसी भरोसे के बलबूते 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा साठ प्रतिशत सीटें जीतेगी। बची चालीस फीसदी सीटों पर भी हम बंटवारा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जिले को बड़ी परियोजनाओं की सौगात देते कहा कि हम ही परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। मंच से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हिदायत देते कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाए। उनकी जो भी समस्याएं हों सुनी जाएं। यदि कोई शिकायत मिली तो दोषी अधिकारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
अखिलेश और मायावती की सरकार में था घोर कलियुग
डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती की सरकार में घोर कलियुग था। विकास कार्य कागजों पर होते थे। सरकार के लोग और ठेकेदार की मिलीभगत से सारा खेल होता था, लेकिन भाजपा की सरकार में धरातल पर विकास कार्य हो रहे हैं। बताया कि पहले कुछ का साथ और कुछ का विकास होता था। उन्हीं लोगों की तिजोरियां भरती थीं, लेकिन अब मोदी और योगी की सरकार में योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है।
डेढ़ लाख करोड़ की धनराशि किसानों के खाते में गई है। गरीबों को सरकार की योजनाओं से लाभ मिल रहा है, जबकि पिछली सरकारों में 85 फीसदी धनराशि भ्रष्टाचारियों की तिजोरियों में चली जाती थी। कहा कि जनता के आशीर्वाद से फिर भाजपा सत्ता में आएगी और विपक्षी दलों का खाता बंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें