हमीरपुर। गुरुवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। घरेलू गैस सिलिंडर, पेट्रोलियम पदार्थ व अन्य खाद्य पदार्थ की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है। गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने सिलिंडर को हाथ ठेला में रखकर बस स्टैंड से लेकर कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। जिसके चलते कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। बढ़ती महंगाई पर काबू पाने, डीजल, पेट्रोल व सिलिंडर में बढ़े दामों को वापस लेने की मांग कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार सैनी, बृजेश बादल, राम सिंह राजपूत, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, महेश सिंह राणा, बब्बन खान, मो. शहजादा चिश्ती, धर्मेंद्र गुप्ता, रचना वर्मा, डा. शाहिद अली, आसाराम अहिरवार सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।