गहरौली। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से मंगलवार को एक कच्चे मकान की अटारी गिर गई। अटारी के मलबे में दबने से मकान में सो रही वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जिले में इधर कई दिनों से बारिश हो रही है। वहीं यमुना व बेतवा नदी की बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बनी हैं। जिससे कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। गहरौली गांव निवासी शत्रुघभन राजपूत ने बताया मां विद्या देवी (58) कच्चे मकान के नीचे सो रही थी। बारिश के चलते सोमवार रात कच्चे मकान की अटारी गिर गई। जिसके मलबे के नीचे उनकी मां दब गई।
जानकारी होते ही पड़ोसियों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर केसरी कुमारी तिवारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए राठ भेजा। उधर लेखपाल रमाकांत ने मौका मुआयना कर आर्थिक क्षतिपूर्ति के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है।