फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर जब तैयार होगा, उसकी चर्चा हर कोने में होगी : स्वामी परमानंद महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव शुक्ला के आवास पर पधारे श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य स्वामी परमानंद महाराज का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा मंदिर के पिलर का कार्य लगभग पूरा होने को है। बताया जो भी श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या आएंगे। उसके रहने, खाने की सारी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कहा श्रीराम मंदिर का निर्माण इतने वृहद स्तर पर हो रहा है कि जब ये बनकर तैयार होगा तो इसकी चर्चा दुनिया के हर कोने पर होगी। वहीं जिला अस्पताल पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थित काफी दयनीय है। चिकित्सकों की भारी कमी है। जिसके लिए शासन स्तर पर बात करेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता चंदन शुक्ला, युग चेतना महाविद्यालय के प्रबंधक ज्योर्तिमयानंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें