फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा की आराधना कर मांगी समद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को भक्तों ने मां चंद्रघंटा के स्वरूप की आराधना कर परिवार की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का तांता लग गया था, यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान मंदिरों के आसपास का माहौल मां के जयकारे से गूंजता रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मंदिरों व मां दुर्गा के पंडालों में भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने पूजन-अर्चन किया। ध्वनि विस्तारक यंत्रों से भक्ति गीतों व घंटा-घड़ियाल की गगनभेदी गूंज से पूरा जिला भक्तिमय बना रहा।
शहर के विवेक नगर, सुराही मंदिर में आरती के बाद भजन कीर्तन हुआ। मां भक्त आकाश सिंह राणा, प्रशील, विपिन, प्रदीप द्विवेदी, अवधेश धुरिया, बउवा, पवन, उज्वल गुप्ता, संजय अहिरवार, अनिल वर्मा, चौरादेवी के मंदिर पुजारी रमेशचंद्र द्विवेदी ने बताया माता रानी कि एक झलक पाने के लिए कतारबद्ध रहे। भोर में ही महिलाएं थाल में नारियल, चुनरी आदि पूजन सामग्री लेकर आदि दर्शन करने निकल पड़ीं। श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है। प्राचीन चौरादेवी मंदिर में ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर मां बाघराजन मंदिर में देवी के नौ स्वरूपों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व शनिवार को कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
नगर के खुशीपुरा मोहल्ला स्थित मां बाघराजन देवी मंदिर आस्था का केंद्र है। मां बाघराजन सेवा समिति के तत्वधान में मंदिर में मां दुर्गा के नौ रूपों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस मौके पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। ढोल नगाड़े की धुन पर गुलाल उड़ाकर देवी भक्त थिरक रहे थे। मां बाघराजन मंदिर से शुरू हुई कलाश यात्रा रामलीला मैदान, शीतला माता मंदिर से होती हुई स्टेट बैंक चौराहा से वापस मंदिर पहुंची। जहां विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, केजी अग्रवाल, ब्रह्म विचार समिति के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, सुरेश खेवरिया, राजेंद्र द्विवेदी, मनीष लाक्षाकार, सतीश नंदा, शंकर अग्रवाल, बीके अग्रवाल, राजेश गोस्वामी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें