राठ। अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। जरिया थाने के उमरिया गांव निवासी बृजपाल का पुत्र आर्यांश (14) नंदना गांव स्थित एक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र हैं।
शनिवार की सुबह साइकिल से स्कूल जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। वहीं, नगर के पठानपुरा निवासी अंजली (8), रामकुमारी (55), दीवानपुरा के विकास तिवारी (17) व जरिया के अतरौली निवासी मथुराप्रसाद (65) सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए।