भरुआसुमेरपुर। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय के समीप गणेश पंडाल में गुरुवार को कानपुर से आए म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की नयनाभिराम झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का भाव विभोर कर दिया। झांकियां देखने के लिए दिनभर लोगों को तांता लगा रहा। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रात्रि कर्फ्यू होने से इस बार दिन में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
कानपुर से आए सत्यम शिवम सुंदरम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने राधा-कृष्ण व शिव-पार्वती की नयनाभिराम झांकी के साथ मनमोहक गीत भजन प्रस्तुत कर लोगों को आनंदित कर दिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बाबू सोनी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, गंगा सोनी, गोविंद ओमर, अमर ओमर, अतुल दुबे, कृष्णा गुप्ता, गणेश मिश्रा, अशोक गुप्ता, सोनू तिवारी व व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णकुमार गुप्ता रामू आदि रहे। (संवाद)