फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया खाद आने की भनक लगते ही किसानों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड। कस्बे के पीसीएफ केंद्र में यूरिया खाद आने की सूचना पर किसान उमड़ पड़े। खंड विकास अधिकारी व पुलिस को व्यवस्था बनाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

क्षेत्र में रबी फसलों में छिड़काव के लिए यूरिया की बेहद कमी है। सोमवार को पीसीएफ केंद्र पर खाद आने की सूचना पर कस्बा व आसपास के गांवों के किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसान रामभरत, सेवालाल, जयहिंद, शिवसिंह ने केंद्र प्रभारी रमाशंकर कुशवाहा पर किसानों की सूची बनाने में भेदभाव का आरोप लगाया। बताया कि सूची में कुछ प्रभावशाली किसानों के नाम पहले ही दर्ज थे, जो मौके पर भी नहीं थे। किसानों ने इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी डॉ. परमेश्वरी दयाल को दी। जिससे बीडीओ मौके पर पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में किसानों की नई सूची बनाई। वहीं केंद्र प्रभारी रमाशंकर कुशवाहा ने बताया कि वह अभी तक 1600 बोरी खाद का वितरण कर चुके हैं। एक हजार और बोरी खाद की डिमांड भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें