फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारी पर चार गांवों की बिजली काटी

Sun, 04 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिलों के भुगतान को लेकर मौदहा क्षेत्र के ग्रामीण उपभोक्ता खासे लापरवाह है। फिलहाल लाखों रुपये का राजस्व न वसूल कर पाने वाले पावर कारपोरेशन ने तीन गांवों की बिजली गुल कर दी। हिमौली ऐसा गांव है जहां बिजली होने पर भी एक भी कनेक्शन धारक नहीं है। इस गांव की भी लाइन ठप कर दी गई।
विज्ञापन


एसडीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पावर कारपोरेशन ग्रामीण क्षेत्रों में एक मुश्त बकाया अदा करने पर शत प्रतिशत ब्याज पर छूट दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता पर डेढ़ लाख रुपये बकाया पड़ा है।

वह विभाग की ओटीएस योजना में आवेदन करता है तो उसका एक लाख रुपये तक माफ हो सकता है और मात्र 50 हजार रुपये ही अदा करने होंगे। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी तक ग्रामीण क्षेत्र के बकाएदार अपना ओटीएस कराकर इसका लाभ ले सकते है।
विज्ञापन


यदि इसके बावजूद बकाया अदा नहीं किया तो उनकी आरसी जारी होगी। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने गांव गांव शिविर लगाकर तकरीबन एक हजार के ओटीएस आवेदन लेने के साथ 10 लाख रुपये बकाए के भी जमा कराए।

वहीं विभाग ने 31 दिसंबर तक तकरीबन 600 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। खास बात यह है कि पारा, रतौली व लदार में विभाग का लाखो रुपये बकाया अदा न करने पर बिजली गुल कर दी गई।

उधर यहीं का हिमौली ऐसा गांव है जहां बिजली की लाइन व ट्रांसफार्मर होने के बावजूद लोग लाइट तो जलाते है। लेकिन एक भी कनेक्शन नही है। जिस पर विभाग ने लाइन काट दी है और ट्रांसफार्मर उठवाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें