फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन के पात्रों को ईमानदारी से खोजें

Sat, 25 Jul 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने समाजवादी पेंशन के लाभार्थियाें के सत्यापन का कार्य तीन दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि अगर सूची में अपात्र मिले तो संबधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

 
जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने कहा कि समाजवादी पेंशन उन्हीं व्यक्तियों को स्वीकृत की जाए जिनके पास कृषि भूमि नहीं है। क हा कि बाइक व ट्रैक्टर आदि रखने वालों से दूर रहेें।

लोहिया गांव के निरीक्षण में यदि कोेई भी लाभार्थी अपात्र पाया गया तो सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम चल रहा है।

जल संचयन के लिए लोग खेत का पानी खेत में व गांव का पानी तालाबों में जाए, ऐसी कार्य योजना बनाकर कार्य करें तो जिले का चहुंमुखी विकास होगा।

डीएम ने खंडविकास अधिकारी व एडीओ पंचायत को दिए निर्देश में कहा कि हैंडपंप वाले स्थानों पर सोख्ता गड्ढा बनवाएं। जिससे हैंडपंप रिचार्ज होने के साथ- साथ गांव की गलियों में गंदगी भी नहीं फैलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बैठक में आए अधिकारियों से ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें