मुख्यालय में शाम होते ही पंडालों में गणपति बप्पा
मोरया के जयकारों के साथ भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। शाम को
आरती के समय महिलाआें की खासी भीड़ उमड़ने से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता
है।
मुख्यालय में सुभाष बाजार, रमेड़ी रहुनियां चौराहा, कालपी चौराहा
समेत चार स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित है। आयोजकों ने आकर्षक ढंग से
पंडालों को सजाया संवारा है। शाम होते ही पंडालों में गणेश भगवान से संबधित
भक्ति गीत बजने लगते हैं।
शाम को आरती के समय गणेश पंडालों में महिलाओं की
खासी भीड़ उमड़ रही है। आरती के बाद देर रात तक गणपति बप्पा मोरया के
जयकारों से पंडाल गूंजते रहते हैं।
भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे
के नगर पंचायत के सामने गणेश भगवान की प्रतिमा की स्थापना की गई है। देर
रात तक भक्तों का पंडाल में आकर पूजा अर्चना कर मन्नतें मानी जा रही हैं।
इसके अलावा कुरारा, मौदहा, राठ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेश प्रतिमाएं
स्थापित की गई हैं।