फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने औचक निरीक्षण कर हाजिरी ली

Sun, 11 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसआर सोनी ने अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राठ पहुंचकर चिकित्सकों और कर्मचारियों की हाजिरी ली। फिर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मैटरनिटी महिला अस्पताल की इमारत का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने विभागों में अचानक पहुंच कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर छापा मारा था। तब कई विभागों में कर्मचारी नदारद मिले थे। शनिवार को सीएमओ डा0 एसआर सोनी अचानक अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति देखी।

अस्पताल के अधीक्षक डा. एसपी सिंह, डा. एमके वर्मा, डा. मानसिंह राजपूत, डा. महनाज सिददीकि, डा. दयाशंकर सहित सभी कर्मचारी मौजूद मिले। फार्मासिस्ट ब्रजेश राजपूत अवकाश पर थे। इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल परिसर में बन रही महिलाओं के लिए निर्माणाधीन मैटरनिटी अस्पताल की बिल्डिंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने अस्पताल में फोर्टविन इंजेक्शन और खांसी की दवाएं न होने की शिकायत की। इस पर सीएमओ ने कहा इंजेक्शन आते ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें