श्री ओमर वैश्य महिला मंडल का नया वर्ष मंगलमय हो कार्यक्रम शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों व महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
मंडल की अध्यक्ष छाया ओमर ने कार्यक्रम की शुरूआत गणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की। फिर बच्चों ने ईश वंदना पेश की और प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुुआ। जिसमें जीके, प्रश्नोत्तरी, कलश सजाओ प्रतियोगिता, लोहड़ी स्पेशल आदि पर प्रतियोगिताएं हुईं।
मंडल की निर्देशिका रानी ओमर ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य समाज की नारियों को संगठित कर उनमें समाजसेवा की भावना पैदा करना है। कहा कि बच्चों को नई जानकारियां व सामूहिक मनोरंजन के मौके मिलते है।
कार्यक्रम के बाद प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संयोजिका भावना ओमर, श्रेया ओमर, काजल, जेसिका, मैनी, अनन्या, अनिमेष, चाहत, महक, सौर्य, खुशी आदि मौजूद रहे।