फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लूटपाट व चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थाना पुलिस ने कांशीराम कालोनी के पास ट्रेनों में लूटपाट करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर कस्बे से कई ज्वैलर्स को भी उठाया है। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए चोर से जीआरपी बांदा व मानिकपुर ने भी पूछताछ की। चोर के पास से पुलिस ने लैपटॉप, बैग, मोबाइल आदि बरामद किया है। चर्चा है पुलिस ने चोर के पास से सोने, चांदी के जेवर भी बरामद किए है, लेकिन लिखा पढ़ी में इसका कोई जिक्र नहीं है।

एसओ सुनील कुमार शुक्ला ने बताया सोमवार को कांशीराम कालोनी के पास से शातिर चोर बांकी गांव निवासी संदीप सोनी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया पकड़ा गया चोर भीमसेन से लेकर मानिकपुर तक चलने वाली यात्री ट्रेनों में घटनाओं को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर से स्थानीय पुलिस के अलावा ललपुरा, मौदहा कोतवाली ने भी पूछताछ की। इसके साथ ही जीआरपी बांदा व मानिकपुर ने चोर से गहन पूछताछ की।

लैपटॉप, मोबाइल, बैग व अन्य समान के साथ सवा किलो गांजा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें